डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल पद की शपथ, कहा- देवभूमि की सेवा का सौभाग्य, संवैधानिक मूल्यों की करूंगा रक्षा


देहरादून – उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल पद की शपथ ली। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। शपथ के बाद उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

इससे पहले रविवार शाम देहरादून पहुंचने पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, IG विम्मी सचदेवा रामन समेत अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

शपथ के बाद राज्यपाल डॉ. बिसेन ने कहा, “देवभूमि की पावन धरती और जनता को नमन करता हूं। उत्तराखंड की सेवा का अवसर देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार।”

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड सिर्फ एक राज्य नहीं, आस्था और संस्कृति का केंद्र है। यह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारधामों की भूमि है, यहां आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थल हैं। संवैधानिक मूल्यों की रक्षा कर योजनाओं को गति देना मेरी प्राथमिकता होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !