कालसी में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, बोला – किसी और को मार रहा था, गलती से पत्नी पर वार हो गया


विकासनगर देहरादून जिले के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार कचटा गांव निवासी मनोज (24) ने अपनी पत्नी नीलू उर्फ नीलम (22) पर धारदार हथियार (दरांती) से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई थी।

सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। आरोपी की तलाश के लिए ग्राम प्रहरियों को सक्रिय किया गया था।

शुक्रवार देर शाम ग्राम प्रहरी और ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार कालसी रविंदर असवाल और नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल टीम के साथ कचटा गांव के समीप एक छानी (पशुओं को बांधने का स्थान) पर पहुंचे और आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

नायब तहसीलदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 103 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी और को मार रहा था, गलती से पत्नी पर वार हो गया।
आरोपी का आज मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *