टिहरी में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल बजा, 16 अक्टूबर को होगा मतदान, आचार संहिता हुई लागू..


टिहरी गढ़वाल। जिले में जिला योजना समिति (DPC) के गठन की कवायद तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। 9 अक्टूबर से जिले में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

जानकारी के अनुसार जिला योजना समिति में कुल 20 निर्वाचित सदस्य चुने जाएंगे। इसमें 17 सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से और 3 सदस्य नगरीय निकायों के निर्वाचित सभासदों / पार्षदों में से चुने जाएंगे।

नगर निकायों के लिए 3 जोन बनाए गए

नगर निकायों के 3 पदों के लिए पूरे जिले को 3 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा गया है –

  1. पहला क्षेत्र – टिहरी और नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद
  2. दूसरा क्षेत्र – मुनि की रेती-ढालवाला और तपोवन नगर पालिका
  3. तीसरा क्षेत्र – चंबा, कीर्तिनगर, लंबगांव, चमियाला, घनसाली और गजा

हर क्षेत्र से एक-एक सदस्य चुना जाएगा।

ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम

  • 12 अक्टूबर – नामांकन पत्रों का वितरण (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक) – जिला पंचायत के लिए जिला पंचायत कार्यालय बौराड़ी और नगर निकायों के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय बौराड़ी से।
  • 13 अक्टूबर – नामांकन पत्रों की जांच (सुबह 10 बजे से)
  • 14 अक्टूबर – नाम वापसी (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
  • 16 अक्टूबर – मतदान (सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक) और उसी दिन दोपहर 3 बजे से मतगणना।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस चुनाव के बाद जिले की विकास योजनाओं को अंतिम रूप देने वाली जिला योजना समिति का गठन हो जाएगा, जो जिले के विकास का रोडमैप तय करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *