टिहरी डीजीपी ने वर्चुअल किया स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्धघाटन 


टिहरी डीजीपी अशोक कुमार ने वर्चुअल किया स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्धघाटन 

टिहरी – टिहरी जिले में पुलिस विभाग का स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर विधिवत रूप से शुरू हो गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।

सेंटर के उद्घाटन अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को इससे आबकारी विभाग की दुकानों, तहसील, ब्लॉक सहित जरूरी कार्यालयों के कैमरों को भी जोड़ने को कहा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी शहर में 48 हाइटेक कैमरे स्थापित किए हैं जो सभी चौराह और प्रमुख स्थलों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा मुनिकीरेती, चंबा और नरेंद्रनगर के 63 सीसीटीवी कैमरों को भी सेंटर से एक्सेस किया जाता है।

मुनिकीरेती क्षेत्र के 30 सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेट किया गया है। गंगा नदी के दुर्घटना संभावित स्नान घाटों को भी सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर एडीएम केके मिश्र, एसएसपी जेआर जोशी, सीओ ओसिन जोशी, प्रतिसार निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी, प्रविंद्र रावत, एलआईयू निरीक्षक लक्ष्मण नेगी, प्रेम बाबू, प्रभारी संचार मनीष ममगांई मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !