उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल..


उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल..

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद से दुःखद खबर है, जहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि 3 लोग गंभीर घायल है, सूचना के बाद मौके पर पहुची एसडीआरएफ व पुलिस प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य चलाया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुची, उक्त घटना में एक ओमनी कार (UK10TA-0941) जिसमें 06 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी व 03 घायल अवस्था में थे।

 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, DDMA, QRT इत्यादि के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 03 घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया व अन्य 03 मृतकों के शवों को निकालकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 

 घायलों का विवरण:-

1. आदित्य रावत पुत्र श्री रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी। 

2. दुर्गा देवी पत्नी श्री धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी। 

3. रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी। 

 मृतकों का विवरण:- 

1. इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी। 

2. कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी

3. आशा देवी पत्नी श्री मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !