धाम में व्यापार संघ ने दुकाने व ढाबे 24 घंटे बंद का किया एलान,शासन प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी



केदारनाथ – केदारनाथ धाम में व्यापार संघ ने भूमि अधिग्रहण और नोटिस को लेकर केदारनाथ धाम में व्यापार संघ का धाम में सभी दुकाने व ढाबे 24 घंटे बंद का एलान किया है।

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को आज परेशानी उठानी पड़ सकती है। धाम में सभी दुकाने व ढाबे बंद हैं।
केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल धाम में 24 घंटे के लिए बंद का एलान किया गया है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को असुविधाएं हो सकती हैं।

भूमि अधिग्रहण और नोटिस को लेकर केदारनाथ धाम में व्यापार संघ का 24 घंटे बंद का एलान है। केदारनाथ में दुकानें, ढाबे सभी बंद हैं। अपनी मांगों को लेकर केदारनाथ में व्यापारियोंए तीर्थपुरोहित और हक.हकूकधारियों ने यहां जुलूस निकाला।


शासन प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों व तीर्थपुरोहितों ने नाराजगी जताई है। कहा कि पुननिर्माण में सहयोग के बाद भी भूमि अधिग्रहण को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। साथ ही सरकारी भूमि में अतिक्रमण की बात कहकर प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !