देहरादून- गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए किया मना तो प्रेमी ने खोया आपा, धारदार हथियार से किया हमला

गर्लफ्रेंड ने शादीसांकेतिक फोटो

देहरादून। देहरादून के बंजारवाला क्षेत्र में गर्लफ्रेंड द्वारा शादी के लिए मना करने पर युवक ने अपना आपा खो दिया और धारदार हथियार से युवती के गले पर वार कर दिया, युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार होने लगा तो पुलिस और भीड़ ने उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया मना

दरआल देहरादून के बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। आज सुबह करीब नौ बजे युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड हिमानी को मिलने के लिए बुलाया था। युवती दून बिजनेस पार्क में एक कंपनी में काम करती है। काम पर जाने से पहले युवती आदर्श से मिलने चली गई।

यह भी पढ़ें-बदरीनाथ हाईवे गौचर कमेड़ा में 20 मीटर ध्वस्त, 1000 तीर्थयात्री फंसे, रूद्रप्रयाग में यात्रा मार्ग बन्द

परिजनों को थी आपत्ति

इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी अपना हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। लेकिन, युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया।

यह भी पढ़ें-ब्रेकिंग- टिहरी झील में 9 साल का बच्चा डूबा, दोस्तों संग गया था नहाने

इस पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर हमला कर दिया। एसएचओ पातेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कुछ देर बाद उसे जंगल से गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !