टिहरी : खाई में गिरी कार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत


टिहरी : खाई में गिरी कार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौतसुभाष राणा/टिहरी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर विषय बन गया है। लगातार हो रहे हादसों से कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं टिहरी जनपद के प्रतापनगरर क्षेत्र में बीती देर रात आल्टो कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बीती रात बलवीर सिंह पुत्र हुकम सिंह उम्र 49 वर्ष ग्राम ओनालगांव प्रतापनगर से अपनी ऑल्टो कार UK07 FA-7038 में अपने गांव ओनालगांव जा रहे थे। मूल्यगांव के समीप कार खाई से होते हुए निचली सड़क में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से उन्हें सीएचसी लम्बगांव ले गए, जहां डॉक्टरों ने बलबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !