जिलाधिकारी टिहरी ने जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश


टिहरी गढ़वाल:- सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज जन शिकायतें/अनुरोध पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर दर्ज शिकायतें पुनर्वास, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास आदि विभागों से संबंधित रही।

इस मौके पर पुजारगांव पोस्ट कोटालगांव प्रतापनगर निवासी वासुदेव ने अपनी जमीन पर किसी अन्य द्वारा अवैध कब्जे किये जाने की शिकायत की गई, इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम प्रतापनगर को आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये। ग्राम खिटबड़ी (घेरा) निवासी परिपूर्णानन्द ने चौण्डी-सेमलासू मोटर मार्ग निर्माण से उनके मकान के नीचे हो रहे कटान से मकान को क्षति पहुंचने की सम्भावना के चलते पुश्ता निर्माण करवाने का अनुरोध किया, इस पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। एल ब्लॉक टाईप-4 आवास नं. 1/4 नई टिहरी जगजीत सिंह नेगी ने बेनाप स्वामी की हैसियत से पुनर्वास नीति के अन्तर्गत आवासीय सुविधा देने का अनुरोध किया गया, इस पर अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास खण्ड नई टिहरी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, जनता मिलन कार्यक्रम एवं तहसील दिवस में दर्ज लम्बित शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुए शीघ्र शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने जिला योजना, बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीईएसटीईओ को बीस सूत्री कार्यक्रम में श्रेणी ‘बी‘, ‘सी‘ और ‘डी‘ वाले विभागों को पत्र प्रेषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत कार्याें में प्रगति लाते हुए आवंटित धनराशि को समय से व्यय करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सुरकण्डा मंदिर मार्ग पर सफाई को लेकर एसडीएम धनोल्टी को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम ए.के. पाण्डेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीएम घनसाली संदीप कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !