पत्नी नही आई तो सिरफिरे ने शहर भर में फूंक डाले कई वाहन, ठेली, दुकानें , पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी नही आई तो सिरफिरे ने शहर भर में फूंक डाले कई वाहनपत्नी नही आई तो सिरफिरे ने शहर भर में फूंक डाले कई वाहन

देहरादून में एक सिरफिरे ने एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। दो दुकानों और एक ठेली को भी फूंका। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान बताया। जोकि ब्राह्मणवाला का रहने वाला है। कोतवाली और पटेलनगर थाना दोनों जगह उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी इमरान ने कहा की ‘मैंने देहरादून फूंक दिया’।  बताया जा रहा है की उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पूछताछ में उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो कहने लगा कि उसकी पत्नी नहीं आई तो देहरादून को आग लगा दी। हालांकि, पुलिस इन सब तथ्यों की जांच कर रही है।

उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के फालतू लाइन में एक लोडर में आग लगाई। दो बाइक फूंक डाली। इसके पास ही खड़ा एक जनरेटर भी जला डाला। इसके अलावा दून अस्पताल के पास एक ऑटो को राख कर दिया। वहीं पाटेलनगर में आईएसबीटी के पास दो दुकानों , एक ठेली और एक बाइक में आग लगा दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !