चमोली नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी का दिखा खूबसूरत नजारा


चमोली नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी का दिखा खूबसूरत नजारा
बदरीनाथ धाम और यमुनोत्री में बर्फबारी के बाद अब नीती घाटी में भी बर्फबारी हुई। यहां मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है।
चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है।

मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब चमोली के नीती घाटी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !