उत्तराखंड: इस जिले में 10 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, पढ़ें आदेश..


हरिद्वार। कावड़ यात्रा के मध्यनजर आगामी से 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 10 जुलाई से 17 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है।

हरिद्वार जिले में स्थित 12 वीं तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र आगामी 10 जुलाई से 17 जुलाई तक पूर्णतः बंद रहेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया है कि जिला प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ मेले के चलते लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !