टिहरी जिला योजना समिति के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भिलंगना से आशीष, धनपाल ओर विजय लाल DPC निर्वाचित


टिहरी गढ़वाल। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार, बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना समिति की जनपद के विकास की योजनाओं के निर्माण एवं प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सभी 17 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की सूची:
आशीष जोशी, उत्तम सिंह, कविता देवी, जोत सिंह, दर्शनी देवी, धनपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा, पुष्पा देवी, ममता, लक्ष्मी देवी, विजय देवी, विजय पाल सिंह, विजय लाल, शकुन्तला, शीशपाल एवं शीशपाल सिंह (लिस्ट में एक नाम दो बार रिपीट है – ऑफिशियल प्रेस नोट के अनुसार)

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला योजना समिति बृजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *