एक्सक्लूसिव: टिहरी बीजेपी में सुलगी चिंगारी! बीजेपी नेता खेम सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा….


नई टिहरी। आखिरकार भाजपा में लगातार शामिल हो रहे नेताओं के खिलाफ खुलकर विरोध की चिंगारी सुलगने लगी है, अनुशासन का दम भरने वाली भाजपा में कांग्रेस व अन्य पार्टियों से लगातार शामिल हो रहे नेताओं के खिलाफ अबतक अंदर ही अंदर पनप रहा आक्रोश अब सामने दिखने लगा है, टिहरी लोकसभा के नई टिहरी में एक सीनियर भाजपा नेता का आक्रोश विस्फोट के रूप में सामने दिखा है।

जी हां, टिहरी बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खेम सिंह चौहान ने अपनी फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट कर टिहरी बीजेपी को लोकसभा चुनाव के समय असहज कर दिया है, सबसे पहले आप उनकी फेसबुक पोस्ट देखिये-

खेम सिंह ने लिखा कि “अपराधी प्रकृति के, चक्कू मारने वाले, आईपीसी की धारा 307 जैसी कई अन्य धाराओं में हवालात काटने वाले, चिटफंड कंपनी के माध्यम से फ्रॉड करने वाले, अधिकारियों के नाम पर अपने गांव से दलाली इकट्ठे कर गरीबों की लाखों की रकम खुद डकार करके, अपना व्यापार का साम्राज्य खड़ा किया,पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बदले अन्य पार्टी के लोगों को मजबूत करने वाले, पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाले, पैसे के बल पर पद हासिल करने वाले, पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को बड़े पदों पर नवाजने वाले, बांध की छोटी-छोटी कंपनियों में नौकरी में धक्के खाने वाले, जिसने कभी अपने गांव का भला नहीं सोचा, शराबी कबाबी, पार्टी के कारण बड़ी-बड़ी एजेंसी अपने नाम करने वाले, पक्षपात,’ भेदभाव, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले दूसरी पार्टी से आए टिहरी बांध के क्रेशर पार्टनर के तलवे चाटने वाले क्या जिले एवं पार्टी के समर्पित नेता हो सकते हैं ? यह पहाड़ के लिए बड़ा सवाल है l क्या हमने ऐसे ही उत्तराखंड राज्य का सपना देखा था ?“

हालांकि खेम सिंह ने ये सब जिले के किस नेता के लिए कहा ये तो साफ नही हुआ, लेकिन उनके द्वारा नाम लिए बिना बीजेपी के जिले के प्रमुख नेताओं पर ये हमला देख सभी हैरान हैं। और तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

जानिए कौन हैं खेम सिंह चौहान

खेम सिंह चौहान टिहरी बीजेपी के सीनियर लीडर हैं, ओर वे वर्तमान बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ ही पूर्व में ब्लॉक प्रमुख थौलधार, 2007 में टिहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व टिहरी नगर पालिका में भाजपा के पालिकाध्यक्ष के प्रत्याशी समेत कई पदों पर आसीन रह चुके हैं, ऐसे में खेम सिंह के अचानक जिला संगठन व बाहर से आये नेताओं पर किये हमले से टिहरी बीजेपी के नेता असहज हो गए हैं।

आपको बतादें कि हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करवाकर भाजपा जॉइन की है, इसी के साथ पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दिया है, उनके भी जल्द बीजेपी में शामिल होने के कयास लग रहे हैं, ऐसे में खेम सिंह द्वारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर सुलगाई चिंगारी आने वाले समय में टिहरी भाजपा में उथल पुतल मचा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !