नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने किये 05 शव बरामद


नैनीताल : आज 25 नवंबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में एक वाहन अनियन्त्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही SI मनोज रावत के हमराह SDRF  रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। 

उक्त घटना में एक टाटा सफारी (DL 3C CC 0957) वाहन 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें उत्तरप्रदेश निवासी 05 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए पांचों शवों को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। 

 *मृतकों मे से सुमित सिंह पुत्र  इकबाल सिंह R/O बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश, रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह R/O उपरोक्, जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह R/O रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश, गुरु नाम और जस्सु नाम के व्यक्ति का पता अज्ञात बताया जा रहा है


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !