पहाड़ से दो बेटों व पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई 42 साल की महिला नोएडा से बरामद, कोर्ट में होगा फैसला


पिथौरागढ़। जिले के मूनाकोट ब्लॉक के मडमानले क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो जवान बेटों की मां अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद महिला को प्रेमी सहित उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मडमानले क्षेत्र निवासी महिला बीते 30 अक्टूबर को बिना घर पर बताए अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद महिला के पति ने जाजरदेवल थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि महिला का लंबे समय से अपने पड़ोसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका पाकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने सर्विलांस और पूछताछ की मदद से दोनों का लोकेशन ट्रेस किया और नोएडा से दोनों को बरामद किया।

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 42 वर्ष है। उसके दो बेटे हैं, जो नौकरी करते हैं। महिला के फरार होने से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ था।

फिलहाल पुलिस महिला को न्यायालय में पेश करेगी। महिला के न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर ही तय होगा कि वह अपने घर लौटेगी या प्रेमी के साथ रहेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !