रेहड़ी लगाने वाले युवक की हाथी पुल के पास गोली मारकर की गई हत्या


रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकरकी गई हत्या,आरोपी ने रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है।जब हरिद्वार उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।रेहड़ी चलाने वाले युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की मां ने मामले में पुलिस को तहरीर दी।

नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की हाथी पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के खिलाफ भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपी की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे का क्या कारण रहा। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि मामले दर्ज हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !