पौड़ी सतपुली एकेश्वर मार्ग पर दो बसों की भिड़ंत, बाल-बाल बचे 22 यात्री, घायलों को पहुंचाया अस्पताल


पौड़ी : सतपुली एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कुछ यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिला। थाना पुलिस और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई

दुर्घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली अस्पताल भिजवाया गया है।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !