ऋषिकेश: रात दुपहिया वाहनों की आपस में हुई टक्कर,एक युवती सहित दो की मौत,दो गंभीर घायल


ऋषिकेश 13 नवंबर 2023:दीपावली की शाम खुशियों के बीच दो परिवारों में मातम पसरा गया,दरअसल ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अखंड आश्रम के सामने दुपहिया वाहनों की भीषण टक्कर हो गई,हादसे में एक युवती और एक युवक की एम्स में मौत हो गई।इसके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडेय ने बताया कि रविवार की देर रात ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार की दिशा में जा रही एक स्कूटी सामने से आ रहे अन्य स्कूटी से टकरा गई। दुर्घटना में कोटद्वार निवासी आरती (20 वर्ष) और काले की ढाल ऋषिकेश निवासी रितिक कश्यप (22 वर्ष) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !