घनसाली: भाजपा नेता वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने चलाया कई गांवों में सदस्यता अभियान


घनसाली: भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण का बुधवार को अंतिम दिन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर घनसाली विधानसभा के बासर पट्टी के दर्जनों गांवों में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र दत्त सेमवाल के नेतृत्व में उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित करके जयंती मनाई।

वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने गांव वासियों को पार्टी और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की, साथ ही उन्होंने घनसाली के बासर पट्टी क्षेत्र के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत सिलूड़ी, गडारा, अमरसर, भल्ड गांव, कफोल गांव, धनसानी ओर धारगांव में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्य बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नए बनाए सदस्यों के घरों के बाहर अभियान संदर्भित स्टीकर लगाकर सदस्यता प्रक्रिया को पूर्ण किया ।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने कहा कि देश के राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज यानि 25 सितंबर, दिन बुधवार को जयंती मनाई जा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन अंत्योदय दिवस मनाया जाता है, जो उन्हें समर्पित दिन है। जिसका उद्देश्य उनके विचारों से समाज को जागरूक करने हेतु अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। उन्हें भाजपा के पितृपुरुष के रूप में जाना जाता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता बच्ची राम भट्ट, लोकेंद्र भट्ट , रमेश रतूड़ी, राजेन्द्र प्रसाद, बफेश्वर प्रसाद, सोहन सिंह, विजय भट्ट राम सिंह, सूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !