टिहरी समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी


टिहरी समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
टिहरी-मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में टिहरी समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा। आज बुधवार को टिहरी समेत चार जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।


उत्तराखंड में बुधवार को टिहरी समेत चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !