भराड़ीसैंण/देहरादून। उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है और 27वें साल में प्रवेश कर गया है। इस अवसर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
शहीदों को नमन
सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया, वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने परेड की सलामी ली और आंदोलनकारियों व लोकगायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के परिजनों को सम्मानित किया।
सीएम धामी की 13 बड़ी घोषणाएं –
1. प्रदेश में युवा आयोग का गठन होगा।
2. आंगनबाड़ी वर्करों एवं सहायिकाओं का मानदेय 1 दिसंबर 2026 से बढ़ेगा।
3. आशा वर्करों का मानदेय 1 दिसंबर 2026 से बढ़ेगा।
4. भोजन माताओं का मानदेय 1 दिसंबर 2026 से बढ़ेगा।
5. अतिथि शिक्षकों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा।
6. लखपति दीदियों को व्यवसाय विस्तार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि।
7. हर जिले में 2-2 आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी।
8. सभी राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ा जाएगा।
9. प्रवासी निवेशकों के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया सरल होगी।
10. छोटे किसानों/उपभोक्ताओं का बिजली बिल विलंब सरचार्ज माफ।
11. वन्यजीव हमले में घायलों को प्लास्टिक सर्जरी के लिए अतिरिक्त सहायता।
12. स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी और स्व. चंद्र सिंह राही को उत्तराखंड गौरव सम्मान।
13. राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के लिए कैबिनेट समिति गठित होगी।
सीएम ने कहा – अर्थव्यवस्था 2.55 लाख करोड़ से बढ़कर 3.82 लाख करोड़ हुई है, बजट 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा है। 5 साल में 35 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 30% आरक्षण, अटल आयुष्मान में 63 लाख से ज्यादा कार्ड, वाइब्रेंट विलेज में 51 गांवों में 200 योजनाएं।

