घनसाली, टिहरी, 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की घनसाली विधानसभा स्तरीय विश्लेषण बैठक आज कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष टिहरी भाजपा उदय सिंह रावत ने की।
बैठक में घनसाली के लोकप्रिय विधायक शक्ति लाल शाह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जनसंपर्क एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जुयाल, विस्तारक विजय रावत, ब्लॉक प्रमुख राजीव कण्डारी, सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री एवं सभी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी मौजूद रहे।

