केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा! घोड़े की लात लगने से नेपाली युवक घायल, SDRF ने कंडी से पहुंचाया अस्पताल


केदारनाथ। बाबा केदार के धाम में भैरव गदेरे के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घोड़े की लात लगने से नेपाल निवासी करीब 30 वर्षीय नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट केदारनाथ की टीम मुख्य आरक्षी अनुसूया प्रसाद के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घोड़े की लात लगने से नवीन की पसलियों में चोट आई थी।

विषम परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को कंडी के माध्यम से विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की भारी आवाजाही रहती है। SDRF ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि घोड़ों-खच्चरों के आवागमन के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !