घनसाली के 10 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.30 करोड़ स्वीकृत, विधायक शक्ति लाल शाह ने जताया सीएम का आभार


घनसाली, टिहरी गढ़वाल – घनसाली विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी पहल की है। क्षेत्र के 10 प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विधायक शक्ति लाल शाह ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने घनसाली के चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इन 10 मंदिरों के लिए धनराशि स्वीकृत:

  1. बूढ़ाकेदार मंदिर – ₹20 लाख
  2. बेलेश्वर महादेव मंदिर – ₹20 लाख
  3. जगदीशिला माता मंदिर – ₹20 लाख
  4. दूधियाडी माता मंदिर – ₹10 लाख
  5. लक्ष्मीनारायण मंदिर, पाख – ₹10 लाख
  6. नीलचामेश्वर महादेव मंदिर – ₹10 लाख
  7. राजराजेश्वरी मंदिर, बासर – ₹10 लाख
  8. गुरुमानिक नाथ मंदिर, पोखाल – ₹10 लाख
  9. बगलामुखी मंदिर, घुत्तू – ₹10 लाख
  10. देवलेश्वर मंदिर, तुंगाना – ₹10 लाख

कुल स्वीकृत धनराशि: 1 करोड़ 30 लाख रुपये।

विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !