थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, देहरादून के अस्पताल में ली अंतिम सांस
थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वह पिछले तीन महीनों से बीमार चल रही थी। पहले दिल्ली उसके बाद देहरादून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देहरादून के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन के समाचार से उनके गृह क्षेत्र पोखरी ओर चमोली जिले में शोक की लहर छाई हुई है।