उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे में पलटी तीर्थयात्रियों से भरी बस! आठ तीर्थयात्री घायल….


बड़ी खबर उत्तरकाशी से है जहां गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलट गई है, जिसमें 8 तीर्थयात्री गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. ये बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है. हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

आपको बतादें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस से गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे. अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई. यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए, बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !