घनसाली:- समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार के छात्र-छात्राओं ने किया टिहरी डैम का भ्रमण


टिहरी/घनसाली:- समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार के छात्र-छात्राओं ने विश्व के उच्चतम डैम टिहरी डैम का भ्रमण किया।

इस दौरान छात्रों ने डैम की तकनीकी, डैम से उत्पादित होने वाली बिजली और डैम की ऊंचाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शैक्षिक भ्रमण की प्रभारी पूजा उनियाल ने छात्रों को भ्रमण करवाया और मनोज ओझा से छात्रों ने कई सवाल-जवाब किए। छात्रों के लिए यह भ्रमण काफी रोमांचक था।

छात्रों ने टिहरी डैम से संबंधित जानकारी एकत्र की और शानदार भ्रमण के लिए डिप्टी कमांडेंट दुर्गेश शुक्ला, इंस्पेक्टर अनिल कुमार उनियाल एवं टीएचडीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस भ्रमण कार्यक्रम में सह- प्रभारी वंदना डंगवाल, राजेश कण्डवाल, उपेंद्र मैठाणी और मदन मोहन बसलियल बच्चों के साथ गाइड के रूप में रहे।
खंडशिक्षा अधिकारी भिलंगना सुमेर सिंह कैंतुरा अभिभावक संघ अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा गैरोला ने इस विशालतम डैम के भ्रमण कार्यक्रम को संपन्न करवाने के लिए पूजा उनियाल, प्रधानाचार्य हेमलता चौहान और भ्रमण में गई टीम को बधाई दी।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों के अंदर वैज्ञानिक सोच और कुछ नया करने की इच्छा शक्ति पैदा होगी, जिसका लाभ छात्रों को उनके भविष्य को सवारने में मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *