टिहरी समेत छह जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट , आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम



टिहरी-आज भी टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर टिहरी समेत छह जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को टिहरी समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !