परिवार रहता था देहरादून, रूद्रप्रयाग मुख्य बाजार के घर में हो गयी चोरी, पुलिस ने तीन चोर किए गिरफ्तार

चोरी

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में बीते 7 अगस्त को एक घर चोरी करने वाले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, चोरों द्वारा मुख्य बाजार निवासी हरीश चंद्र सेमवाल के घर से दो रसोई गैस सिलेंडर, परात, कांस की थाली समेत 2000 हज़ार रुपये पर हाथ साफ किया गया था, उक्त परिवार देहरादून में रहता है, रूद्रप्रयाग के घर में उनके किरायेदार ने जब देखा कि मकान मालिक के घर का ताला टूटा हुआ है, तो किरायेदार ने मकानमालिक को इसकी सूचना दी कि उनके घर में हो गयी है चोरी। ।

यह भी पढ़ें: सूरजकुंड में भाजपा का दो दिवसीय पंचायत राज परिषद सम्मेलन, उत्तराखण्ड समेत 7 राज्यों ने लिया हिस्सा, टिहरी जिला पंचायत के कार्यो की हुई…

Video: घर में हो गयी चोरी

घर में हो गयी चोरी

घटना के बाद मकान मालिक हरीश चंद्र सेमवाल ने रुद्रप्रयाग कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था, कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस चोरी की घटना की तहकीकात शुरू की, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य सांक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों गौरव कुमार पुत्र प्रेम भारती रोहित राज पुत्र गिरीश लाल, विवेक पुत्र अनुसूया लाल को गिरफ्तार किया है, ये तीनो अभियुक्त रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के निकट अमसारी गांव के रहने वाले हैं, पुलिस ने तीनों अभियुक्तों से चोरी का शत प्रतिशत समान बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: रामपुर में टूटकर रुजमीदोज हो गया 32 कमरों का तिमंजिला होटल

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि कोई भी ऐसा कृत्य न करें, जो न केवल आपके अपने लिए बल्कि आपको आपके सामाजिक जीवन में बनी छवि या प्रतिष्ठा को धूमिल करती हो। पुलिस के स्तर से किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा, अपितु इनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !