टिहरी: कोट बूढ़ाकेदार में पहाड़ी से भारी भूस्खलन, कई मकान व पशु दबे

कोट बूढ़ाकेदारकोट बूढ़ाकेदार में पहाड़ी से भारी भूस्खलन

घनसाली। घनसाली के बूढाकेदार क्षेत्र से खबर है जहां बालगंगा तहसील के ग्राम कोट बूढ़ाकेदार में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाके में आ गया, इस मलबे की चपेट में करीब चार मकान आ गए हैं वही कई पशु भी मलवे में दबे हैं। वही मकानों के मलबे में दबने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी घनसाली समेत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुची है। टीम ने मौके पर पहुच कर मुआयना किया और प्रभावितों को हर सम्भव मदद का भरोषा दिया।

बूढाकेदार के कोट गांव में भारी भूस्खलन

बूढाकेदार के कोट गांव में भारी भूस्खलन से मलबे की नीचे दबे चार मकान चार मकान मलबे में दबे होने की सूचना से जिले में हड़कंप मचा है यहां चमोली जैसा हादसा नहीं हो जाए इसके लिए बिजली विभाग भी सतर्क हो गया है यूपीसीएल को विद्युत ब्रेक डाउन करने के लिए सूचित किया गया है इसके साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम को भी प्रभावित इलाके में पहुची है, ऐसी आशंका है कि मकान के अंदर कई पशु दबे हैं।

देखिए विडियो- कोट बूढ़ाकेदार में भूस्खलन

वही बूढाकेदार के कोट गांव में भारी हुए भूस्खलन में उमेद सिंह, सुंदरलाल, जयंतीलाल, देवदास, दीपू लाल, सिन्दू लाल और गोपाल लाल के मकान पूरी तरह से चपेट में आ गये। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी श्री सतीश रतूड़ी जी ने बताया कि मलबा आने से कुछ घर छतिग्रस्त हो गए हैं और सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को भी छति पहुंची है। 

देखिए क्या बोले एसडीएम घनसाली

गनीमत रही कि सुबह के समय यह लोग मकान से बाहर आंगन में आए हुए थे सामने से लोगों की चिल्लाने की आवाज आई कि पहाड़ी से मलबा आ रहा है तो आनन फानन में यह लोग मकान से बाहर निकल गए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिनं मकानों के अंदर कई पशु दब गये हैं। टिहरी जिले में बारिश ने कहर मचा रखा है. आज घनसाली तहसील के ग्राम कोट बूढ़ाकेदार में पहाड़ी से मलबा आ गया. मलबे के नीचे 4 मकान दब गए हैं. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुची हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !