श्रीनगर में लड़कियां छेड़ रहे विशेष समुदाय के चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल):- चौरास क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे गोपेश्वर के चार युवकों को श्रीनगर पुलिस ने धर दबोचा हैं।समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने क्षेत्र में संभावित तनाव को टाल दिया।पुलिस ने चारो युवकों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर बीएनएस के तहत कार्यवाही की हैं।

श्रीनगर के सामाजिक कार्यकर्ता लखपत सिंह भंडारी का कहना हैं जहां पिछले दिनों धर्म पूछकर पुलवामा में पर्यटकों को निशाना बनाया गया,वही विशेष समुदाय के युवको के द्वारा लगातार हिंदुओं की बेटियों को निशाना बनाकर देवभूमि में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हैं।यह किसी भी क़ीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चौरास में राह चलती लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर छेड़छाड़ करते हुए लड़कियों के पीछे श्रीनगर की ओर बढ़ रहे हैं।सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर की पुलिस टीम हरकत में आई और घेराबंदी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवको की पहचान ईशान पुत्र आसीफ (18 वर्ष), निवासी खान बिल्डिंग, निकट पोस्ट ऑफिस गोपेश्वर, थाना गोपेश्वर, चमोली।

मो. मोसिन पुत्र मो. राशिद (21 वर्ष), निवासी मोहल्ला जाफ्ता गंज, थाना नजीबाबाद बिजनौर।

आदिल पुत्र अजीज नजार (26 वर्ष) निवासी गांव गैर टनसा,थाना गोपेश्वर चमोली।

अरमान पुत्र युनुफ (18 वर्ष),निवासी खान बिल्डिंग, निकट पोस्ट ऑफिस गोपेश्वर, चमोली के रूप में हुई हैं।पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !