ब्रेकिंग:- टिहरी में तीन दिवसीय कैरियर कॉउंसिलिंग/सेमिनार कार्यशाला का किया गया शुभारम्भ


टिहरी गढ़वाल:- बुधवार को कैरियर कॉउंसिलिंग/सेमिनार कक्ष टिहरी गढ़वाल निकट विकास भवन नई टिहरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आई.एफ.एम.एस., ई-ऑफिस, डिजास्टर मैनेजमेंट और यौन उत्पीड़न की रोकथाम और जेण्डर संबंधी जानकारी दी जायेगी। सभी उपस्थित अधिकारी /कर्मचारी कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए कार्यों के दौरान आने वाली समस्याआंे/शंकाओं का निदान कर कार्यशाला का लाभ उठायें।

उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल के निर्देशन में कोषागार नई टिहरी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन वरिष्ठ कोषाधिकारी एम.के. पाण्डेय ने आई.एफ.एम.एस. के बारे में बताया गया। इस दौरान उनके द्वारा आईएफएमएस के अन्तर्गत पेमेंट, बजट, एकाउंटिंग, सीआरए, आईएफएमएस मोबाइल एप्लीकेशन, एसीआर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी ने ई-ऑफिस के अन्तर्गत ई-फाईल क्रेट करना, रिसीप्ट, ड्राफ्ट्स, पार्ट फाईल, पार्क फाईल, डाउनलोड आदि के बारे बाताया।

इस मौके पर अस्सिटेंट प्रोफेसर उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल मंजू पाण्डेय, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, एसीएमओ दीपा रूबाली, एडीएसटीओ धारा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !