प्रदेश में ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, हम मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आयोजन को बनाएंगे पूरी तरह से सफल- रेखा आर्या


खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के बाद, ACEO राष्ट्रीय खेल सचिवालय/ निदेशक खेल ने किया भारतीय ओलंपिक संघ को सूचित- प्रदेश 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेल करवाने के लिए तैयार

देहरादून : राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से तैयार है। आज उन्होंने ACEO राष्ट्रीय खेल सचिवालय/निदेशक खेल विभाग को यह निर्देशित किया कि भारतीय ओलंपिक संघ को यह सूचित कर दें कि, 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए राज्य की तैयारी पूर्ण हैं।

जिसके क्रम में भारतीय ओलंपिक संघ को email के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने हेतु तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम इस आयोजन की अभूतपूर्व मेजबानी करेंगे और हमारा उत्तराखंड हर मानक पर खरा साबित होगा।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *