देश भर में आज से भाजपा की तिरंगा यात्रा; सीमा पर शांति और कई राज्यों में 5 दिन भारी बारिश की संभावना



पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां गिनाने और सेना की शौर्य गाथा लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा 13 से 23 तक 11 दिनों तक राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके अलावा संघर्ष विराम के बाद विपक्ष के हमलों का जवाब देने की भी रणनीति बनाई गई है।
अभियान के दौरान कई स्तरों पर जनता से सीधे संवाद के जरिये विपक्ष के हमलों का जवाब देने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई सैन्य कार्रवाई को देश के सामने रखेगी। रविवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की महासचिवों और वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में जवाबी रणनीति का तानाबाना बुना गया। पार्टी के आधिकारिक सूत्र ने माना कि जिस प्रकार अचानक संघर्ष विराम की घोषणा की गई और इसकी सूचना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए दुनिया को मिली, उससे पार्टी के कोर वोट बैंक में निराशा है। पार्टी के सामने इस निराशा को दूर करने की बड़ी चुनौती है। सूत्र ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पार्टी को इस स्थिति में बदलाव की उम्मीद है। पार्टी के सामने लोगों को यह समझाने की चुनौती है कि संघर्ष विराम का फैसले में कोई तीसरा पक्ष नहीं था और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जंग जीती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !