पीएम मोदी का 27 फरवरी का दौरा स्थगित, अब 5 मार्च को आ सकते हैं उत्तराखंड


देहरादून:- खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी को उत्तराखंड दौरा स्थापित हो गया है। पीएम मोदी मां गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पहुंच रहे थे।
इसके अलावा उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में ही उनका जनसभा का कार्यक्रम था।लेकिन 26 और 27 फरवरी को मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पीएम मोदी का यह दोहरा स्थगित हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अब चार या पांच मार्च को आ सकते हैं।

दरअसल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुखवा पहुंचकर पीएम के दौरे की तैयारी का जायजा लिया था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री का यह दौरा टल गया है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि 26 तारीख की शाम से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

लेकिन 27 फरवरी को बारिश की एक्टिविटी बढ़ जाएगी। जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी होगी। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला 28 फरवरी तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिलहाल यह दौरा टल गया है। सूत्रों का कहना है कि अब पीएम चार या 5 मार्च को मुखवा आ सकते हैं। बता दें कि 1 महीने के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड यह है दूसरा दौर था।

28 जनवरी को प्रधानमंत्री 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने देहरादून आए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर वह शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखवा आ रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !