जीजा ने किया साली की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मासूम की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती


हल्द्वानी:- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके मौसा ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित 11 वर्षीय बच्ची आरोपी के घर आई थी, तभी ज्यादा रात होने पर वह (पीड़ित बच्ची) आरोपी के घर रुक गई। इसी बीच आरोपी मौसा ने पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.। घटना में बच्ची की हालत नाजुक है। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता 11 वर्षीय बच्ची की मौसी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। कुछ माह पहले उसने (पीड़ित बच्ची की मौसी) बच्चे को जन्म दिया था। बीते गुरुवार को पीड़ित बच्ची की मां ने पीड़ित बच्ची को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन और जीजा के घर भेजा था, तभी ज्यादा रात होने पर पीड़ित बच्ची वहीं रुक गई. देर रात पीड़ित बच्ची का मौसा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।

घर के सभी लोग सोए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर वह बच्ची के पास पहुंचा और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर घर के सदस्य उठ गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बताई। जिसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। आरोपी द्वारा किए गए कृत में मासूम बच्ची को काफी चोटें आई हैं। जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *