ऋषिकेश:- नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी के निर्देशन में नगर क्षेत्र में चलाया गया सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी के खिलाफ अभियान


ऋषिकेश:- दिनांक 24/02/2025 वीरभद्र मार्ग एम्स रोड में सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया गया  अभियान के दौरान 11 दुकानदारों का चालान कर ₹4500 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया, जो निम्नवत है

१~श्री मोनू कुमार एम्स रोड ~गंदगी में 1000/- अर्थदंड आरोपित किया गया।
2~ श्री अनिल कुमार वीरभद्र मार्ग प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर 500/-अर्थ दंड आरोपित किया गया।
3~श्री कुलदीप (एम्स रोड) प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर 500₹ अर्थदंड।
4~ श्रीमती मुस्कान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर ₹500 का अर्थदंड आरोपित किया गया।
5~श्री विकास वीरभद्र मार्ग~गंदगी के जाने पर ₹500 का अर्थदंड।
6~~श्रीमती शाहिदा 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने पर।
7~ श्री राजकुमार (एम्स रोड) प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर 300/-जुर्माना आरोपित किया गया।

8~श्री धर्मपाल 200/~ सार्वजनिक जगह पर आग लगाए जाने पर।
9~श्री विनोद कुमार 200/- गंदगी किए जाने पर।
10~श्री नीरज कुमार (वीरभद्र मार्ग) 200/- गंदगी किए जाने पर।
11~श्री प्रदीप कुमार (वीरभद्र मार्ग) 100/- गंदगी में।
कुल जुर्माना अधिरोपित किया गया~~4,500/-

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी तथा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि कपड़े व जूट का बैग तथा कागज की थैलियां का उपयोग अवश्य करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !