अपर निदेशक राज्य परियोजना समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने भिलंगना के विभिन्न विद्यालयों का किया अनुश्रवण।


टिहरी/ घनसाली:- अपर निदेशक राज्य परियोजना समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने विकासखंड भिलंगना के विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण किया और छात्रों को विज्ञान से संबंधित रोचक जानकारियां दीं।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रयोग के माध्यम से छात्रों को गतिविधियां दिखाएं। इसके अलावा, उन्होंने घुमेटीधार और केमरा केमर इंटर कॉलेज के बच्चों को विज्ञान की रोचक जानकारी दी।

वहीं बाद में राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार बैठक में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें विद्यालय के पूर्व छात्र के रूप में सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में गैरोला जी ने अपने घुमेटीधार में अध्यापन काल के किस्से सुनाकर शिक्षकों और प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन किया और विकासखंड भिलंगना के खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैन्तुरा प्रधानाचार्य वीसी रमोला प्रधानाचार्य हेमलता चौहान, प्रधानाचार्य गणेश बडोनी, उपेन्द्र मैठाणी,सुशील सेमवाल, सुधांशु चौहान शौकीन आर्य, बिनोद घिल्डियाल, राजेश कंडवाल, मदन मोहन बसलियाल, पूजा उनियाल, नरेंद्र शाह, अनीता नाथ, पीएस राणा, विजय राम रतूड़ी, एसपी बसलियाल, सोहनलाल टमटा, यशपाल सिंह चौहान सहित विकास खण्ड के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !