मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में की जानकारियां साझा।


दिल्ली/देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री  मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&client=ca-pub-1027687244342997&output=html&h=414&adk=3849252010&adf=1513912688&w=414&abgtt=6&lmt=1747504393&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9306681096&ad_type=text_image&format=414×414&url=https%3A%2F%2Fdevbhumiemedia.com%2Fchief-minister-dhami-made-a-courtesy-call-on-union-sports-minister-mansukh-mandaviya-shared-information-about-the-preparations-for-organizing-the-national-games-in-uttarakhand%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=317&rw=380&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1747504393228&bpp=1&bdt=850&idt=-M&shv=r20250514&mjsv=m202505130101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D101dc51fc44049ae%3AT%3D1747300919%3ART%3D1747504303%3AS%3DALNI_MbhPMbFwXHZkD3D438ifB4SwRm9tg&gpic=UID%3D000010c2d0771968%3AT%3D1747300919%3ART%3D1747504303%3AS%3DALNI_MbfHHznH-YyRbMHR9zLfhSLXvEV8A&eo_id_str=ID%3Dca8167f5c9b62f93%3AT%3D1747300919%3ART%3D1747504303%3AS%3DAA-AfjYpQWwG3dyjagiSjrFqq_mo&prev_fmts=0x0%2C0x0%2C0x17%2C414x432%2C414x432%2C0x0%2C0x17&nras=2&correlator=3729060429542&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=44&u_h=896&u_w=414&u_ah=896&u_aw=414&u_cd=24&u_sd=2&adx=0&ady=1148&biw=414&bih=720&scr_x=0&scr_y=0&eid=31092425%2C31092463%2C95331833%2C95353386%2C31092448%2C95360956%2C95360950&oid=2&pvsid=3797762789917219&tmod=196141310&uas=1&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fdevbhumiemedia.com%2Fedible-oil-will-be-available-with-ration-food-minister-rekha-arya-gave-instructions-to-prepare-the-proposal-soon%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C414%2C0%2C414%2C896%2C414%2C720&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDNd&pgls=CAEQARoFNC44LjI.~CAEaBTYuOC4x~CAEQBBoHMS4xNTIuMQ..&ifi=8&uci=a!8&btvi=5&fsb=1&dtd=375

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प्रकार विकास किया जा रहा कि राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनपद अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूट सेन्टर) के निर्माण और प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु एक-एक बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में स्थित आईस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जनपद नई टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला चम्पावत में महिला स्पोर्टस कालेज की भूमि पर इण्डोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वाल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&client=ca-pub-1027687244342997&output=html&h=414&adk=3849252010&adf=474745863&w=414&abgtt=6&lmt=1747504393&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9306681096&ad_type=text_image&format=414×414&url=https%3A%2F%2Fdevbhumiemedia.com%2Fchief-minister-dhami-made-a-courtesy-call-on-union-sports-minister-mansukh-mandaviya-shared-information-about-the-preparations-for-organizing-the-national-games-in-uttarakhand%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=317&rw=380&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1747504393228&bpp=2&bdt=851&idt=-M&shv=r20250514&mjsv=m202505130101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D101dc51fc44049ae%3AT%3D1747300919%3ART%3D1747504303%3AS%3DALNI_MbhPMbFwXHZkD3D438ifB4SwRm9tg&gpic=UID%3D000010c2d0771968%3AT%3D1747300919%3ART%3D1747504303%3AS%3DALNI_MbfHHznH-YyRbMHR9zLfhSLXvEV8A&eo_id_str=ID%3Dca8167f5c9b62f93%3AT%3D1747300919%3ART%3D1747504303%3AS%3DAA-AfjYpQWwG3dyjagiSjrFqq_mo&prev_fmts=0x0%2C0x0%2C0x17%2C414x432%2C414x432%2C0x0%2C0x17%2C414x414&nras=3&correlator=3729060429542&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=44&u_h=896&u_w=414&u_ah=896&u_aw=414&u_cd=24&u_sd=2&adx=0&ady=2047&biw=414&bih=720&scr_x=0&scr_y=0&eid=31092425%2C31092463%2C95331833%2C95353386%2C31092448%2C95360956%2C95360950&oid=2&pvsid=3797762789917219&tmod=196141310&uas=1&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fdevbhumiemedia.com%2Fedible-oil-will-be-available-with-ration-food-minister-rekha-arya-gave-instructions-to-prepare-the-proposal-soon%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C414%2C0%2C414%2C896%2C414%2C720&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDNd&pgls=CAEQARoFNC44LjI.~CAEaBTYuOC4x~CAEQBBoHMS4xNTIuMQ..&ifi=9&uci=a!9&btvi=6&fsb=1&dtd=378

अतः आपसे सादर अनुरोध है कि राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं हेतु उपरोक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति निर्गत करने का कष्ट करें। आपकी इस सहृदयता से प्रदेश के खिलाड़ियों के मनोबल एवं उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान होगी।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।