घनसाली:- बूढाकेदार-चमियाला मोटरमार्ग पर खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग घायल


घनसाली/चमियाला:- उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहे है। जहां अल्मोड़ा में हुए हादसे से प्रदेश में शोक की लहर है तो वहीं टिहरी के घनसाली से वाहन हादसे की खबर सामने आ रही है।

जानकारी जे मुताबिक बूढ़ाकेदार-चमियाला मोटरमार्ग पर चमियाला जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज बूढ़ाकेदार-चमियाला मोटर मार्ग पर लोकजीवन विकास भारती, बूढाकेदार के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां 50 मीटर गहरी खाई में एक युटिलिटी वाहन गिर गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान प्रकाश पुत्र भरत लाल उम्र 28 वर्ष जखन्याली, घनसाली व प्रवेश नौटियाल पुत्र भानू प्रसाद नौटियाल निवासी जखन्याली, घनसाली के रूप में हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !