घनसाली की बेटी राघवी बिष्ट सहित उत्तराखंड की तीन बेटियों का बीसीसीआइ के हाई परफार्मेंस शिविर के लिए हुआ चयन


देहरादून:- उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की महिला क्रिकेटर राघवी बिष्ट, नंदनी कश्यप और प्रेमा रावत का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।

शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करना है। यह कैंप राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बंगलूरू (एनसीए) में आयोजित किया जाता है।

चयन के संबंध में बीसीसीआई की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव को पत्र लिखा गया है। शिविर में इन तीनों खिलाड़ियों का चयन होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने का भी रास्ता खुल गया।

जानकारी के मुताबिक इस शिविर के लिए उन खिलाड़ियों का ही चयन किया जाता है, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता होती है। दो भागों में आयोजित होने वाले इस शिविर की शुरूआत 19 मई से होगी।

पहले भाग में शिविर दो जून तक आयोजित होगा। जबकि दो से 11 जुलाई तक दूसरे भाग के शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले तीनों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित हुई महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आरसीबी की टीम में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !