2027 की जंग के लिए BJP का बिगुल! रुद्रप्रयाग में बांसुरी स्वराज ने दिया जीत का मंत्र – बूथ मजबूत करो, संगठन मजबूत करो


रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। रुद्रप्रयाग में आयोजित संगठनात्मक बैठक में दिल्ली की सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बांसुरी स्वराज ने दो टूक कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ और समर्पित कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाए, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। बैठक में 2027 की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन हुआ।

*ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत*
बांसुरी स्वराज के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदी बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा, सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि 2027 का लक्ष्य बूथ सशक्तीकरण से ही हासिल किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !