अल्मोड़ा के बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो अन्य गंभीर घायल
अल्मोड़ा। कांग्रेस की जनसभा से लौट रहे कार्यकर्ताओं की कार कांचुला पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं कांग्रेस नेता कुंदन सिंह की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कार संख्या UK-04-2999 कांग्रेस की जनसभा से वापस थल-नाचनी की ओर लौट रही थी। इसी दौरान कांचुला पुल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र से तीनों लोग सुबह कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने पहुंचे थे। खराब मौसम के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका, जिसके बाद वे वापस लौट रहे थे।
मृतक कुंदन सिंह मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे और कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण साथी बताया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
