श्रीनगर – ऋषिकेश रोड कौड़ियाला के पास सड़क पर पलटी 30 सवारियों से भरी बस, सभी सुरक्षित


सोमवार को चौकी ब्यासी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि कौड़ियाला क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से ASI शेखर चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक यात्री बस सड़क पर पलटी हुई है, जिसमें कुल 30 यात्री सवार थे। टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया गया एवं राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल एवं सुरक्षित पाए गए, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। SDRF टीम द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मौके पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !