प्रतापनगर के मंदार गांव में बंदरों का आतंक, वृद्धा पर जानलेवा हमला, गर्दन की नस काटी..


टिहरी। (मंदार, जाखणीधार): विकासखंड जाखणीधार की ग्राम पंचायत मंदार में आज बंदरों के एक झुंड ने 67 वर्षीय श्रीमती अबल देवी पत्नी स्व. बर्फ सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। बंदरों ने वृद्धा की गर्दन पर बुरी तरह काटा, जिससे उनकी गर्दन की नस कट गई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

किसी तरह खून को रोका गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बंदरों को पकड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !