युवती ने कनिष्ठ सहायक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस


बागेश्वर: एक कनिष्ठ सहायक पर युवती ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पूरी मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं.

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उधम सिंह नगर जसपुर निवासी युवक विकास भवन में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात है. युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर कनिष्ठ सहायक 4 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. पीड़िता ने कहा कि वह अपने दीदी के साथ रहती है, साल 2020 से कनिष्क सहायक उसके संपर्क में है. अब कनिष्क सहायक ने चुपके से शादी भी कर ली है, युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि कोतवाली में धारा 69, 352, 351 तीन बीएनएस के अलावा एससी एसटी में मामला दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !