ब्रेकिंग: उत्तराखंड को मिला नया डीजीपी, 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, आदेश हुए जारी


देहरादून:- राज्य में पुलिस मुखिया के पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर सोमवार की सुबह विराम लग गया। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का नया डीजीपी बना दिया है। पिछले करीब एक साल से प्रभारी डीजीपी के तौर पर अभिनव कुमार जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राज्य में पिछले कई महीने से डीजीपी के पद को लेकर कयासबाजी का दौर जारी था। पुलिस मुखिया के पद के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नाम चल रहा था, लेकिन बाद में पैनल में 1995 बैच के अधिकारियों का नाम भेजा गया था। जिसमें वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ को डीजीपी बनाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। इस बीच कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने भी आपत्ति जताई थी और पत्र भी लिखा था।

पांच साल से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे आईपीएस दीपम सेठ के रिलीव होकर सोमवार को उत्तराखंड में ज्वाइन करते ही गृह विभाग ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का डीजीपी बनाते हुए आदेश जारी दिए। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को अवमुक्त कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !