आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे बाबा केदार


आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे बाबा केदार
गुप्तकाशी। आज पूर्वाह़न 11 बजे केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली छह माह की शीतकालीन पूजा.अर्चना के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। इधरए दूसरे रात्रि प्रवास पर विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचने पर बाबा केदार का भक्तों ने भव्य स्वागत किया।पुजारी शिव लिंग व टीण् गंगाधर लिंग ने आरती उतारी और भोग लगाया।
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे रामपुर में बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली की विशेष पूजा.अर्चना की गई।

इस मौके पर मुख्य पुजारी शिव लिंग ने बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति का अभिषेक कर आरती उतारी और भोग लगाया। इसके उपरांत डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, अखिलेश शुक्ला, मुख्य पुजारी शिव लिंग, दिनेश तिवारी, भगवती प्रसाद सेमवाल, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !