विजिलेंस की कार्रवाई, 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सिपाही गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


विजिलेंस की कार्रवाई, 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सिपाही गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
हरिद्वार : कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।


एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।


इस संबंध में किसी ने शिकायत विजिलेंस को कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद रविवार को टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

़


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !